आजकल के यंगस्टर घूमने के सबसे ज्यादा शौकीन
होते हैं। सभी यंगस्टर नई-नई जगहों पर घूमना और हर खूबसूरत जगहों की या फिर चीजों
का फोटोशूट कर ज्यादा पसंद होता है। इसलिए ये लोग हमेशा नई जगहों की तलाश में रहते
हैं। एशिया में कुछ देश ऐसे हैं जिनकी सैर आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी।
तो चलिए आज हम आपको आज बताएंगे कि ऐशिया के वो
कौन से शहर है जिनकी सैर आपका बोझ नहीं बढ़ाएगी।
नेपाल...
भारत का पड़ोसी देश में से एक नेपाल अपनी
खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां की सबसे खास बात यह है कि आपको यहां घूमने
जाने के लिए किसी पासपोर्ट और फिर वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। हिमालय की गोद में
बसा ये छोटे से देश की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। हर साल बहुत से भारतीय पर्यटक
यहां सैर के लिए आते हैं।
भूटान....
अगर घूमने की बात हो रही है तो सबसे पहले घूमने
के लिए दूसरा नाम जुबान पर आता है वो भूटान का नाम है। भारत के उत्तर-पूर्व में
बसा ये छोटा सा शांत देश है। यहां की सांस्कृतिक विरासत आज भी बहुत ही अनमोल मानी जाती
है। नीला आसमान और साफ-सुथरे इस देश की सुंदरता बिल्कुल अलग है। आर्थिक रूप से
कमजोर भूटान खुशहाली के मामले में नंबर वन माना जाता है। तो अगर बजट कम है और किसी
सुंदर जगह की तलाश देश के बाहर कर रहें हैं तो एक बार भूटान जरूर जाएं।
थाइलैंड....
थाइलैंड का नाम आते ही लोगों के दिमाग में
द्वीप और बीच के खयाल आने लगते हैं। तो आपको बता दें कि इस देश में मस्ती करना
उतना भी महंगा नहीं है जितना आप सोचते हैं। तो अगर थाई मसाज और नाइट लाइफ का मजा
लेना चाहते हैं वो भी कम बजट में तो एक बार इस देश की सैर जरूर करें।
इंडोनेशिया....
दुनिया के सबसे सुंदर और सस्ते देश में शुमार
इंडोनेशिया की सैर भी की जा सकती है। अगर अपने ट्रिप को ठीक ढंग से प्लान किया जाए
तो यहां पर आना बजट में ही रहेगा क्योंकि यहां के कुछ शहर महंगे हैं। इंडोनेशिया
की भौतिक और प्राकृतिक दोनों ही सुंदरता देखने लायक है।
श्रीलंका...
घूमने के लिए श्री लंका भी खूबसूरत देश मे से
एक है। यहां पर हर साल बहुत से भारतीय पर्यटक आते हैं। यहां पर भी आप बजट में एक
अच्छी ट्रिप प्लान कर सकते हैं क्योंकि श्री लंका में भी देखने के लिए बहुत कुछ
है।