Breaking News
सूर्ये मिशन आदित्य अल वन की सफल लांचिंग   |  मुख्यमंत्री ने हवाई सेवा सुदृढ़ करने के लिए अधोसंरचना विकास पर बल दिया  |  प्रदेश सचिवालय से सीटीओ शिमला तक विद्युत केबल बिछाने के लिए आवंटित होंगे 10 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री  |  मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को तीन दिन के भीतर नुकसान का आकलन करने के दिए निर्देश  |  माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास ने आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का अंशदान किया  |  मुख्यमंत्री ने एन.एच.ए.आई. अधिकारियों को क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए  |  5,435 व्यक्तियों द्वारा डाउनलोड किया गया ‘मेरा बिल’ एप- हरपाल सिंह चीमा  |  पंजाब के सरकारी स्कूलों के 23 विद्यार्थी श्रीहरिकोटा के लिए रवाना : हरजोत सिंह बैंस  |  सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने 62 सुपरवाईजऱों को सौंपे नियुक्ति पत्र  |  पंजाब सरकार द्वारा स्टेट कमिशनर फॉर परसनज़ विद डिसएबिलटीज़ के पद के लिए आवेदनों की माँग  |  
राज्य
समाचार ब्यूरो 28/08/2023 :
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सचिव सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक आई.टी.डी.ए. ने भेंट की।
 
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री शैलेश बगोली एवं निदेशक आई.टी.डी.ए. श्रीमती नीतिका खण्डेलवाल ने भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री शैलेश बगोली एवं निदेशक आई.टी.डी.ए. श्रीमती नीतिका खण्डेलवाल ने भेंट की। उन्होंने राज्य की सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेन्सी (आई.टी.डी.ए.) को इंदौर में आयोजित 26वीं ईगवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में अपुणी सरकार पोर्टल को नेशनल ईगवर्नेंस अवार्ड 2023 के साथ प्रदान किये गये रजत पदक एवं ट्रॉफी मुख्यमंत्री को भेंट की। इस अवॉर्ड के अंतर्गत ट्रॉफी एवं 5लाख का पुरुस्कार भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य का अधिकतर भूभाग पर्वतीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने से पर्वतीय क्षेत्रों में आम नागरिकों को जन केन्द्रित सेवाओं को प्राप्त करने हेतु दूरदराज के पर्वतीय क्षेत्रों से कस्बों/जनपदो में आना पडता था। इससे आम नागरिकों को काफी असुविधा होती थी तथा इसमें समय एवं धन का भी व्यय होता था। इसका ध्यान रखते हुए, सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) को एक एकीकृत पोर्टल “अपणि सरकार“ को विकसित करने का लक्ष्य दिया गया था। वर्तमान में 575 नागरिककेंद्रित सेवाएँ इसके माध्यम से प्रदान की जा रही हैं। समय पर सेवा प्रदान करना, आवेदन स्थिति की ट्रैकिंग, डिजिलॉकर के साथ एकीकृत प्रमाणपत्र, व्यक्तिगत नागरिक डैशबोर्ड, और अनुकूलनीय अधिकारी डैशबोर्ड जैसी सुविधाऐं इस पोर्टल में सामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल से नागरिकों और अधिकारियों को मूल्यवान सुझाव प्रदान करने के साथ प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अपुणी सरकार ईपोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना हम सबके लिये सम्मान की बात है। यह पुरस्कार राज्य में ईगवर्नेंस के क्षेत्र में की जा रही पहल को और गति प्रदान करने में भी सहायक होगा। यह पोर्टल “आपणो स्कूल अपणु प्रमाण“ और ‘‘डोर स्टेप डिलीवरी’’ जैसे नवाचार सेवाओं और पहुँच को और बढ़ावा देने के साथ “अपणि सरकार“ पोर्टल उत्तराखंड सरकार को अपने नागरिक को सुरक्षित, कुशल एवं पारदर्शी नागरिक केंद्रित सेवाओ को फेसलेस, कैशलेस एवं पेपरलेस प्रक्रिया के माध्यम से प्रदान करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। इन्ही सब विशिष्टताओं के साथ इस पोर्टल को नागरिक केन्द्रित सेवायें प्रदान करने में उभरती हुई प्रौद्योगिकी में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल पायी है। इससे राज्य में ईगवर्नेंस को बढावा देने में और अधिक सहायता मिल सकेगी। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, अपर सचिव श्री आशीष श्रीवास्तव, अपर निदेशक श्री गिरीश गुणवंत, संयुक्त निदेशक राम स्वरूप उनियाल आदि उपस्थित थे।



Video
»»
संपादकीय
»»
स्वास्थ्य
»»
पर्यटन
»»
खानपान
»»


Copyright @ patrakarbaba.in