Breaking News
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के स्कूल शिक्षा स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज यह विद्यार्थी पी. एस. एल. वी. - सी 57 आदित्य एल1 की लांच के गवाह बनने के लिए रवाना हुए हैं।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया इन विद्यार्थियों का इस सम्बन्धी आने वाला सारा ख़र्च पंजाब सरकार द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ते विद्यार्थियों के मन में विज्ञान विषय सम्बन्धी उत्साह पैदा करने के लिए यह प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले चंद्रयान 3 और पी. एस. एल. वी.-सी 56 की लांच के मौके भी पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी श्रीहरिकोटा गए थे।